संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मुक्त कारागार जबली में एनडीपीएस मामले में सजा भुगत रहे एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत कैदी की पहचान 27 परवेश कुमार निवासी कम्बुपुरा, डाकघर मधुबन, तहसील एवं जिला करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। परेवश एनडीपीएस मामले में 10 मई, 2025 से सजा भुगत रहा था।
दीपावली के दिन मुक्त कारागार जबली में बंद परवेश कुमार ने अपनी बैरक के अंदर लोहे के एंगल से अंगोछा (कंधे पर रखने वाला कपड़ा) बांधकर फंदा लगा लिया। जेल कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसे तत्काल फंदे से उतारकर उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा ले जाया गया।