जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिवाली की रात और उसके बाद चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का दबाव बढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में कुल 1450 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 189 मरीज जलने और 37 आंखों में चोट लगने के मामलों से संबंधित थे। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं के 47 मामले भी सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 737 मरीज जीएमएसएच-16 पहुंचे। सिविल अस्पताल मनीमाजरा में 313, सीएच-45 में 262 और सीएच-22 में 138 मरीजों का इलाज किया गया।