National
रांची में महंगाई की मार: 20 दिनों में सरसों तेल 10 प्रतिशत महंगा, 200 रुपये के पार पहुंची कीमत
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में महंगाई की मार अब आम आदमी की रसोई पर पड़ने लगी है। पिछले 20 दिनों से लेकर एक महीने के भीतर खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सरसों तेल की कीमत 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़
लेखक Verendra Rawat96K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में महंगाई की मार अब आम आदमी की रसोई पर पड़ने लगी है। पिछले 20 दिनों से लेकर एक महीने के भीतर खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सरसों तेल की कीमत 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़कर 200 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। वहीं, अरहर दाल, चना दाल, चीनी, रिफाइंड तेल और मसालों के दाम में भी इजाफा हुआ है।
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ने से निम्न मध्यवर्गीय और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। वहीं अरहर दाल की कीमत एक महीने में 108 रुपये से बढ़कर 143 रुपये किलो हो गई है। यानी करीब 35 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


