संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना ITI कॉलेज के पास सोमवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार लिप्ट्स के पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच साथी घायल हो गए। 
सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने बीटेक इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य साथी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।