National
उत्तराखंड ट्रेड महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, पहाड़ी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की मांग
जागरण संवाददाता, देहरादून। त्योहारी सीजन में पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी करने लोग उमड़ रहे हैं। मेले में लगे विभिन्न स्टाल पर लोग मिलेट्स, हस्तशिल्प, हथकरघा व अन्य उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के विशेष
लेखक Virendra Kumar43K पढ़े गए
-1794277927667.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, देहरादून। त्योहारी सीजन में पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी करने लोग उमड़ रहे हैं। मेले में लगे विभिन्न स्टाल पर लोग मिलेट्स, हस्तशिल्प, हथकरघा व अन्य उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के विशेष व्यंजनों का लुफ्त लेने के लिए भी लोग मेले में पहुंच रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को आयोजित उत्तराखंड ट्रेड महोत्सव में हर दिन खरीदारी बढ़ रही है। ट्रेड महोत्सव के आयोजक सुनील रावत ने कहा कि मेले की लोकप्रियता के कारण इसे 15 नवंबर तक संचालित करने का फैसला लिया गया है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों, वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


