National
गोवर्धन में दीपावली पर दीपों से जगमगाया गिरिराज पर्वत, मानसीगंगा में दिखा भक्ति का अद्भुत वैभव
संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। दीपों की स्वर्णिम आभा, मानसीगंगा की लहरों पर अठखेलियां करती रोशनी और चहुंओर गूंजते राधे-राधे के जयकारे... दीपावली की संध्या को गिरिराज धरा भक्ति और दिव्यता के अद्भुत रंग में रंग गई। श्रद्धा
लेखक Virendra Kumar Verma175K पढ़े गए

संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। दीपों की स्वर्णिम आभा, मानसीगंगा की लहरों पर अठखेलियां करती रोशनी और चहुंओर गूंजते राधे-राधे के जयकारे... दीपावली की संध्या को गिरिराज धरा भक्ति और दिव्यता के अद्भुत रंग में रंग गई। श्रद्धा के दीपों से मानसीगंगा के घाट जगमगा उठे तो गिरिराजजी की तलहटी दीपों की रोशनी में नहा उठी। ऐसा लगा मानो दीपों की कतारों के बीच स्वयं गिरिराज महाराज अपनी दिव्य छटा बिखेर रहे हों। ब्रज की इस अलौकिक दीपावली में दीपों की लौ के साथ भक्तों की आस्था भी झिलमिला उठी।
रविवार को दीपावली महोत्सव पर गोवर्धन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। भक्तों ने गिरिराजजी के दर्शन कर ब्रजरज को मस्तक पर धारण किया और सातकोसीय परिक्रमा लगाई।
रविवार को दीपावली महोत्सव पर गोवर्धन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। भक्तों ने गिरिराजजी के दर्शन कर ब्रजरज को मस्तक पर धारण किया और सातकोसीय परिक्रमा लगाई।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


