संवाद सूत्र, मझोला। टनकपुर से देहरादून जा रही ट्रेन की चपेट में आने से खटीमा-मझोला रेल ट्रैक के बीच दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक छा गया। बार्डर के पास का मामला होने की वजह से उत्तराखंड पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेने के साथ ही हादसे की जांच करना शुरू कर दी। हादसे की वजह से टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा।
शनिवार रात करीब 8:20 बजे ट्रेन संख्या 15020 गेट संख्या 14/15 के समीप पहुंची। इस दौरान बनगवा निवासी 30 वर्षीय जोगिंदर सिंह और 40 वर्षीय हरि सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रेन से हादसा होने की वजह से ट्रेन को करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रोकना पड़ा।