National
रबी फसलों की बोआई शुरू, बंपर पैदावार के लिए अपनाएं कृषि विशेषज्ञों की बताई खास तकनीक
जागरण संवाददाता, अमेठी। रबी मौसम में चना, मटर एवं मसूर की बोआई का कार्य प्रारंभ हो गया है। इन दलहनी फसलों से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्नतशील प्रजातियों एवं संतुलित पोषक तत्वों के प्रयोग के साथ-साथ बोआई से पहले
लेखक Devendra Pratap Singh60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमेठी। रबी मौसम में चना, मटर एवं मसूर की बोआई का कार्य प्रारंभ हो गया है। इन दलहनी फसलों से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्नतशील प्रजातियों एवं संतुलित पोषक तत्वों के प्रयोग के साथ-साथ बोआई से पहले बीज शोधन करना भी अत्यंत आवश्यक है।
बीज शोधन एक सरल, कम खर्चीली एवं प्रभावी तकनीक है, जिसके माध्यम से बीज एवं मृदा जनित रोगों से फसलों को प्रारंभिक अवस्था में सुरक्षित रखने में सहायता मिलती है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


