जागरण संवाददाता, बाराबंकी। शहर के कोठीडीह वार्ड में रेठ नदी के तट पर बना श्रीराम जानकी मंदिर परिसर वंदन योजना से चमक गया है।
खास बात यह है कि रेठ नदी का पक्का घाट भी बनाया गया है, जहां पहली बार रेठ नदी के संपर्क में रहकर श्रद्धालु पूजा करेंगे ।इस बार छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ पारण होगा।
मंदिर नदी की सतह से करीब 15 फीट ऊंचाई पर है। यहां घाट न होने से लोग कुटी परिसर में गड्ढा खोदकर वहां छठ पूजा करते थे। लेकिन अब वंदन योजना के तहत श्रीराम जानकी मंदिर का कायाकल्प करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।