National
पीलीभीत में दीवाली पर बाजारों में हुई धनवर्षा, सवा सौ करोड़ के पार पहुंचा कारोबार
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। दीवाली का महापर्व जिले के व्यापारियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ ने व्यापारिक माहौल को पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया। शहर
लेखक Srajit Awasthi95K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। दीवाली का महापर्व जिले के व्यापारियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ ने व्यापारिक माहौल को पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर ग्रामीण अंचलों और कस्बों तक में जमकर खरीदारी हुई, जिससे व्यापारियों के चेहरे पर उत्साह और संतोष साफ नजर आया। इस बार दीपावली के पूरे त्योहारी सीजन में जिले में कुल मिलाकर लगभग सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। यह आंकड़ा पिछले कई वर्षों के त्योहारी व्यापार की तुलना में कहीं अधिक और संतोषजनक रहा है।
त्योहारी सीजन में सबसे अधिक रौनक और भीड़भाड़ कपड़ा और सराफा बाजार में देखने को मिली। बाजार में ग्राहकों की भारी आवाजाही के चलते जिले में कपड़े का लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। रेडीमेड कपड़ों, साड़ियों से लेकर पारंपरिक परिधानों की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं, सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बावजूद सराफा बाजार की चमक तनिक भी फीकी नहीं पड़ी।

-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)