जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नगर निगम की सीमा में शामिल 32 गांवों के विकास पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस धनराशि से गांवों में जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए काम होंगे। सड़क, नाली, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। शहरी सीमा में शामिल होने के बावजूद सुविधाओं से वंचित इन गांवों के लोगों को बजट से राहत मिलने की उम्मीद है।
निगम में शामिल होने के बाद ये गांव शहरी क्षेत्र का हिस्सा तो बन गए, लेकिन यहां शहर जैसी सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं। कई गांवों में पेयजल पाइपलाइन नहीं बिछी है। अनेक स्थानों पर सड़कें खराब हैं और जल निकासी के लिए पर्याप्त नालियां नहीं हैं।