National
पंजाब: फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह के चचेरे भाई का निधन, मूलेपुर गांव में होगा अंतिम संस्कार
दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। आम आदमी पार्टी के फतेहगढ़ साहिब से विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय के चचेरे भाई करमजीत सिंह राय का निधन हो गया है।
लेखक Digital Desk126K पढ़े गए
-1794279790574.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। आम आदमी पार्टी के फतेहगढ़ साहिब से विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय के चचेरे भाई करमजीत सिंह राय का निधन हो गया है।
उनके निधन से परिवार और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। करमजीत सिंह राय का अंतिम संस्कार आज (10 नवंबर) सुबह 11 बजे उनके गांव मूलेपुर में किया जाएगा।
उनके निधन की खबर मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं, समर्थकों तथा विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए विधायक लखबीर सिंह राय और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।परिजनों एवं शुभचिंतकों का गांव मूलेपुर पहुंचना शुरू हो गया है, जहां नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


