National
रोहतक में महिला गणित प्राध्यापक की संदिग्ध हालत में मौत, पति और सास पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, रोहतक। शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र में एक महिला गणित प्राध्यापक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके चलते महिला के भाई ने अपनी बहन के पति और सास पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने स
लेखक Priya Panwar151K पढ़े गए
-1794247261500.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, रोहतक। शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र में एक महिला गणित प्राध्यापक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके चलते महिला के भाई ने अपनी बहन के पति और सास पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान छोटू कालोनी निवासी अंजू बाला के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।
दरअसल, फतेहाबाद जिले के गांव धारनिया निवासी संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन अंजू बाला की शादी 11 फरवरी 2008 को झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी सचिन के साथ हुई थी। वह गणित प्राध्यापक के पद पर सिरसा के नाथूसरी चौपटा में राजकीय बहुतकनीकी कालेज में कार्यरत थी।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


