जागरण संवाददाता, संभल। अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का मुद्दा एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने मजबूर होकर गोली चलाई थी। उनका कहना है कि जब कोई कानून-व्यवस्था तोड़ने का काम करेगा तो सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
सोमवार को आवास पर एक चैनल द्वारा सांसद बर्क से कारसेवकों पर गोली चलाए जाने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जब कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को तोड़ने का काम किया तो पुलिस ने मजबूर होकर गोली चलाई।