संवाद सहयोगी, शाहाबाद। शाहाबाद में जीटी रोड पार कर रहे साइकिल रेहड़ी चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रेहड़ी चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। रणजीत नगर निवासी गोविंदा ने बताया कि उनके 48 वर्षीय पिता विक्रम थापा साइकिल रेहड़ी चलाकर सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करता था।
दीपावली की रात उसका पिता किसी सामान को लेने के लिए रेड चिली होटल की तरफ गया था। इसी दौरान जब उसका पिता जीटी रोड पर लोहे के पुल के पास सड़क पार कर रहा था तो चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।