जागरण संवाददाता, बरेली। रामगंगा नदी के किनारे लगने वाले पारंपरिक चौबारी मेले की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मेले में मनोरंजन के लिए झूले पहुंचने लगे हैं, वहीं दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले को लेकर मेला स्थल पर चहल-पहल बढ़ने लगी है।
कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचने की उम्मीद है। मेले में अब धीरे-धीरे अस्थायी बाजार का स्वरूप दिखाई देने लगा है।