संवाद सूत्र, सिद्धार्थनगर। भारत में जहां दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ मनाया जाता है, वहीं पड़ोसी देश नेपाल में दीपावली के अवसर पर मनाया जाने वाला पांच दिवसीय तिहार पर्व अपनी अनूठी परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है।
इस पर्व में मनुष्य ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों को भी धार्मिक आस्था और सम्मान के साथ पूजा जाता है। तिहार की शुरुआत काग तिहार से होती है, जिसमें कौवों की पूजा की जाती है। इसके अगले दिन कुकुर तिहार पर कुत्तों को सम्मान देकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।