संवाद सहयोगी, शहजादपुर (अंबाला)। नेशनल हाईवे-344 पर कक्कड़ माजरा के पास पोलो ढाबे के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बापौली निवासी 57 वर्षीय राजकुमार उर्फ माडू के रूप में हुई है। वह राणा सिक्योरिटी ग्लोबल-02 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और रात को ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
रामकुमार के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि उसके पिता 7 नवंबर की रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। करीब 9:35 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता का नेशनल हाईवे-344 पर पोलो ढाबा, कक्कड़ माजरा के सामने एक्सीडेंट हो गया है।