National
कैथल में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
जागरण संवाददाता, कैथल। गांव साकरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ढांड था
लेखक Sunil Kumar39K पढ़े गए
-1794248182591.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कैथल। गांव साकरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ढांड थाना पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतक की पहचान गांव रसीना निवासी करीब 57 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी बाला देवी के साथ देर शाम बाइक पर गांव कौल से रसीना जा रहा था। जब वे गांव साकरा के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


