जागरण संवाददाता, जींद। शहर के बीच से गुजर रही दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर दुर्गा कालोनी के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई।
जीआरपी को सात नवंबर को सूचना मिली थी कि दुर्गा कालोनी के पास करीब 35 वर्षीय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक युवक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। उप निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि युवक चेन वाली नीली जैकेट व स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए था।