National
भिवानी में डिवाइडर से टकराई बाइक, राजस्थान के 24 वर्षीय युवक की मौत
जागरण संवाददाता, भिवानी। हालुवास गेट के पास चौधरी बंसीलाल पार्क के नजदीक सड़क हादसे में राजस्थान निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसे गंभीर चोटे
लेखक Navneet Navneet97K पढ़े गए
-1794248728669.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, भिवानी। हालुवास गेट के पास चौधरी बंसीलाल पार्क के नजदीक सड़क हादसे में राजस्थान निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसे गंभीर चोटें आईं।
उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने फुटेज की जांच के बाद हादसे की स्थिति स्पष्ट की और मृतक के बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


