जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध और दिल्ली पुलिस की सख्ती के बावजूद दीपावली के साथ ही उसके अगले दिन यानि सोमवार को भीी जमकर आतिशबाजी हुई। निर्धारित समय सीमा की भी लोगों ने जमकर धज्जियां उड़ाईं।
नतीजा यह रहा कि देर रात तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। आतिशबाजी के धुएं ने पहले से प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली की हवा को और जहरीला कर दिया।