National
बरेली में पटाखा चलाने के विवाद में तहेरे भाई का हाथ ग्राइंडर से काटा, एक आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बरेली। बच्चों के पटाखे चलाए जाने पर उनके पिता नेतराम का हाथ काट दिया गया। आरोपित रामसरन, उसके पिता दन्ने व गोविंद ने उन्हें गली में खींचा, फिर बायें हाथ पर टाइल्स काटने वाला ग्राइंडर चला दिया।
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बरेली। बच्चों के पटाखे चलाए जाने पर उनके पिता नेतराम का हाथ काट दिया गया। आरोपित रामसरन, उसके पिता दन्ने व गोविंद ने उन्हें गली में खींचा, फिर बायें हाथ पर टाइल्स काटने वाला ग्राइंडर चला दिया।
सोमवार शाम को तीनों आरोपितों के विरुद्ध विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती नेतराम ने बताया कि चचेरा भाई रामसरन पहले से रंजिश रखता है। उसी ने हाथ काटा, शेष दोनों आरोपित पकड़े रहे ताकि बचकर न भाग सकें। देर रात मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


