संवाद सहयोगी, फरुखनगर। गांव बाबड़ा बाकीपुर और जुड़ौला के खेतों में बिजली की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय अज्ञात चोर सोलर पैनल और ट्यूबवेल कनेक्शन की तार काटकर ले गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना में तीन किसानों को नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव बावड़ा बाकीपुर निवासी रामकुमार ने शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत पहुंचा तो सोलर पैनल की बिजली की तार कटी मिली।