जागरण संवाददाता, चित्रकूट। पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। करीब 25 वर्षीय महिला की हत्या करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया और शव के कई टुकड़े कर दिए। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बरगढ़ थाना क्षेत्र के कंधरा गांव के पास बरगढ़-डभौरा मार्ग किनारे क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।
शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के इरादे से शव यहां लाकर दो दिन पहले फेंका गया है। चौकीदार की सूचना पर बरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।