National
सीतापुर में कुत्ते से टकराकर बाइक फिसली, डायल 112 में तैनात आरक्षी की मौत
जागरण संवाददाता, सीतापुर। सकरन में तैनात एक पुलिस आरक्षी की बाइक कुत्ते से टकराकर फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षी की अस्पताल में मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से क्वार्टर जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गय
लेखक Badri vishal awasthi83K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सीतापुर। सकरन में तैनात एक पुलिस आरक्षी की बाइक कुत्ते से टकराकर फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षी की अस्पताल में मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से क्वार्टर जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया।
पुलिस आरक्षी ऋषि कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश सकरन थाने में डायल 112 टीम में तैनात थे। वह कानपुर देहात के कैंट के रहने वाले थे। दोपहर में ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से क्वार्टर लौट रहे थे। रास्ते में कोटरा पुल के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने से आ गया। जिससे टकराकर बाइक फिसल गई।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


