जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ड्यूटी के दौरान कार चालक से उपहार के नाम पर अवैध वसूली करना एक होमगार्ड को भारी पड़ गया।
इंटरनेट मीडिया पर वसूली का वीडियो प्रसारित होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नूंह जिले के हिलालपुर निवासी ओमकार के रूप में की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार, रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें होमगार्ड ड्यूटी के दौरान कार चालक से उपहार के रूप में कथित तौर पर अवैध वसूली करता दिखाई दे रहा था। वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आने के बाद डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।