राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने कहा कि बहू को ससुराल में प्रवेश करने से रोकना और उसका अपमान करना (क्रूरता) अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। अदालत ने लोहरदगा की महिला थाना मामले में सास और ननद के खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही को पूरी तरह से रद कर दिया है। यह मामला लोहरदगा महिला थाना से जुड़ा था।
आरोप था कि पीड़िता की सास और ननद ने उसे उसके ससुराल लोवाडीह में घर में प्रवेश नहीं करने दिया और उसका अपमान किया।
शिकायतकर्ता का मुख्य आरोप उसके पति एसएम टोप्पो के खिलाफ था, जो सह-आरोपित है।