National
मेरठ में पटाखों की आवाज से डरकर भागा 5 साल का बच्चा सिर के बल गिरा, इलाज के दौरान मौत
जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी के शिव शक्तिनगर में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर की चौखट पर खड़ा होकर आतिशबाजी देख रहा था। तेज धमाके वाले पटाखे से घबराकर भागते समय वह फर्श पर गिर गया। घायल बच्चे को केएमसी अ
लेखक Sushil Kumar161K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी के शिव शक्तिनगर में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर की चौखट पर खड़ा होकर आतिशबाजी देख रहा था। तेज धमाके वाले पटाखे से घबराकर भागते समय वह फर्श पर गिर गया। घायल बच्चे को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देर रात वहां से रेफर किए जाने पर स्वजन उसे आनंद अस्पताल ले गए। सुबह पांच बजे उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने आतिशबाजी कर रहे पड़ोसी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


