National
बदायूं में गुब्बारा फुलाते समय सांस की नली में फंसा, 12 साल की बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत
संवाद सहयोगी, बदायूं। जिस गुब्बारे से 12 वर्षीय नंदिनी खेल रही थी, वही जानलेवा बन गया। सोमवार को गुब्बारा फुलाने के प्रयास में गले से उतरकर सांस नली में फंस गया। वो बच्ची चंद मिनट छटपटाई, फिर हमेशा के लिए शांत हो गई। उसे
लेखक Umesh Chandra Rathore35K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, बदायूं। जिस गुब्बारे से 12 वर्षीय नंदिनी खेल रही थी, वही जानलेवा बन गया। सोमवार को गुब्बारा फुलाने के प्रयास में गले से उतरकर सांस नली में फंस गया। वो बच्ची चंद मिनट छटपटाई, फिर हमेशा के लिए शांत हो गई। उसे तड़पता देखकर खेलने वाले बच्चे चीखने लगे। बदहवास नानी व अन्य रिश्तेदार उसे तुरंत चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, मगर तब तक देर हो चुकी थी।
सराह बरौलिया गांव में रहने वाले भुवनेश की बेटी नंदिनी एक महीने से गांव गढ़ौली में नाना रामदयाल मौर्य के घर रहने लगी थी। रविवार को उसने नाना व अन्य रिश्तेदारों के साथ दीपावली मनाई। सोमवार को वह कुछ अन्य बच्चों के साथ दरवाजे पर खेल रही थी।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


