डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार थारगाड़ी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लापरवाह ड्राइविंग के कारण होने वाले हादसों के मामले सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में ताजा मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां दिवाली की देर रात करीब 2:40 बजे एक सफेद रंग की थार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना मामा की होटल के पास हुई।