National
खोड़ा में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रवेश द्वार से लेकर कॉलोनी के अंदर तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
लेखक Jitendra Singh39K पढ़े गए
-1794261573387.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रवेश द्वार से लेकर कॉलोनी के अंदर तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
स्थनीय निवासियों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इससे गंदगी फैल रही है। प्रवेश द्वार के पास कूड़े के ढेर लगने से आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोई सुनने वाला नहीं, लोगों को हो रही परेशानी
स्थानीय निवासी जीत सिंह का कहना है कि नोएडा से खोड़ा में घुसते समय तातिया बाबा द्वार पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध आती रहती है। आवागमन के दौरान लोगों को नाक ढककर निकलना पड़ता है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


