National
'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका का छोटा लेकिन तेजी से उभरता तेल उत्पादक देश गुयाना भारत के लिए नए और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत के रूप में सामने आ रहा है।
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका का छोटा लेकिन तेजी से उभरता तेल उत्पादक देश गुयाना भारत के लिए नए और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत के रूप में सामने आ रहा है।
वैश्विक अनिश्चितता से ज्यादा से ज्यादा देशों से ऊर्जा खरीद कर रहे भारत गुयाना के साथ दीर्घावधि ऊर्जा समझौता पर बात कर रहा है। इसको लेकर हाल ही में विदेश मंत्री जयशंकर की गुयाना यात्रा में विस्तार से बात हुई है।
गुयाना के पास करीब 12 अरब बैरल के कच्चे तेल के भंडार हैं और इनकी गुणवत्ता भी काफी उच्च स्तर की हैं। भारत की योजना है कि रोजाना 10 लाख बैरल क्रूड आयल की आपूर्ति गुयाना से की जाए, जो भारत की रोजाना की जरूरत का 20 प्रतिशत के करीब होगा।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


