National
गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, पूर्वांचल समाज ने नगर निगम से की मुलाकात
आदित्य राज, गुरुग्राम। छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल समाज की विभिन्न संस्थाओं ने शहर में 32 सामूहिक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, पानी, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने
लेखक Aditya Raj108K पढ़े गए
-1794260914522.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
आदित्य राज, गुरुग्राम। छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल समाज की विभिन्न संस्थाओं ने शहर में 32 सामूहिक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, पानी, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग नगर निगम से की है।
इस संबंध में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह, पूर्वांचल एकता मंच के सत्येंद्र सिंह व जन सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष रणधीर राय ने नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


