National
लोनी में मजदूरी मांगने पर कैफे संचालक ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित एक कैफे संचालक ने मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखक Hari Shankar Sharma149K पढ़े गए
-1794258104017.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित एक कैफे संचालक ने मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी गार्डन कालोनी निवासी लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा विशाल शर्मा इंद्रापुरी कालोनी स्थित एक कैफे पर कार्य करता है। कैफे संचालक दानिश ने करीब तीन माह से विशाल की मजदूरी नहीं दी है।
तीन नवंबर को बेटे ने अपनी मजदूरी मांगी। आरोप है कि बेटे को दानिश व आर्यन अपनी स्कूटी पर बैठा कर सीमापुरी डीएलएफ एक कैफे पर ले गए।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


