जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित एटीएस एडवांटेज सोसायटी के निवासियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में निवासियों ने एओए से लिखित शिकायत की है। एओए ने निवासियों के शिकायत पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय भेज दिए हैं।
एओए का ऑडिट कराने की मांग की गई थी..
एओए सचिव सुमित चौधरी ने बताया कि पूर्व में सोसायटी के एक निवासी ने पूर्व में रहे डिप्टी रजिस्ट्रार से एओए का ऑडिट कराने की मांग की थी। सोसायटी का हैंडओवर एओए को न होने के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार ने ऑडिट कराने से मना कर दिया था।