National
हथकड़ी और पहरे के बीच पुलिस को चकमा, मधुबनी के झंझारपुर कोर्ट से फरार हुआ शातिर
संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। मधुबनी जिले के झंझारपुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पुलिस अभिरक्षा में आया एक आरोपी फरार हो गया। तीन दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी
लेखक Braj Mohan Mishra89K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। मधुबनी जिले के झंझारपुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पुलिस अभिरक्षा में आया एक आरोपी फरार हो गया। तीन दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
घटना के बाद हरियाणा पुलिस की टीम में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी राकेश यादव, पिता हरिप्रसाद यादव के रूप में हुई है। वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-17 थाना में दर्ज कांड संख्या 181/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026, धारा 306 बीएनएस के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


