National
दरभंगा में इनके लिए गरीबों की दुआ ही सबसे बड़ी फीस, मुफ्त पैरवी से दिला रहे न्याय
संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। न्याय पाने का अधिकार हर किसी को है, लेकिन आर्थिक तंगी कई बार गरीबों को अदालत की दहलीज तक पहुंचने से रोक देती है। ऐसे में बेनीपुर के कुछ अधिवक्ता जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं
लेखक Shailendra Kumar Jha71K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। न्याय पाने का अधिकार हर किसी को है, लेकिन आर्थिक तंगी कई बार गरीबों को अदालत की दहलीज तक पहुंचने से रोक देती है। ऐसे में बेनीपुर के कुछ अधिवक्ता जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं।
ये न फीस मांगते हैं और न ही आर्थिक मजबूरी को न्याय की राह में बाधा बनने देते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े पैनल अधिवक्ता मुफ्त में मुकदमों की पैरवी कर जरूरतमंदों को न्याय दिला रहे हैं। इनके लिए गरीबों की दुआ ही सबसे बड़ा पारिश्रमिक है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


