National
हिसार में दीवाली की रात दो गुटों में झड़प, युवक की हत्या; पटाखे की पतंगें गिरने से हुआ था विवाद
संवाद सहयोगी, बरवाला (हिसार)। बरवाला के बाल्मीकि चौक, टोहाना रोड स्थित अमन चिकन कार्नर पर दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में 25 वर्षीय मंदीप की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी नसीब गंभीर रूप से घायल हो गय
लेखक Digital Desk112K पढ़े गए
-1794226324566.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, बरवाला (हिसार)। बरवाला के बाल्मीकि चौक, टोहाना रोड स्थित अमन चिकन कार्नर पर दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में 25 वर्षीय मंदीप की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी नसीब गंभीर रूप से घायल हो गया। नसीब का अग्रोहा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। तीसरे साथी सचिन ने भागकर जान बचाई।
वारदात के बाद दूसरे पक्ष के पांच युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सचिन के बयान के आधार पर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:05 बजे मंदीप, नसीब और सचिन अमन चिकन कार्नर की छत पर दीपावली का सेलिब्रेशन कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर पांच युवक भी छत पर पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पटाखे की पतंगें दूसरे पक्ष की तरफ गिरने को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


