संवाद सहयोगी, सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता किसी को धमकी देने या चुनाव के बाद देख लेने जैसी बात न कहे। भाजपा के लोग इस तरह का षड्यंत्र रचकर समाजवादी पार्टी को बदनाम कर सकते हैं। उन्होंने जिला अध्यक्षों को ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा।