दिलीप कुमार, चांडिल। झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक पावन बांदना पर्व गांवों में पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
अमावस्या की रात काली पूजा के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में विशेष जागरण किया गया। इस दौरान ढोल, मांदर और नगाड़े की थाप के बीच गूंजते पारंपरिक अहिरा गीतों ने पूरे ग्रामीण परिवेश को जीवंत कर दिया है।