National
बिजनौर शहर में बिछेगा सड़कों-नालियों का जाल, बनेंगे पार्क; सीमा विस्तार वाले इलाकों की बदलेगी सूरत
जागरण संवाददाता, बिजनौर। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत पालिका परिषद बिजनौर के विस्तारित क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इस योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सड़के, नालियां और पार्क का निर्माण
लेखक Rajnarayan Kaushik76K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बिजनौर। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत पालिका परिषद बिजनौर के विस्तारित क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इस योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सड़के, नालियां और पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
पालिका परिषद बिजनौर का वर्ष 2020 में सीमा विस्तार हुआ था। सीमा विस्तार के बाद शहर की सीमा में आवास-विकास कालोनी, भरत विहार महादेव पुरम, बिजनाैर चीनी मिल, ग्राम बख्शीवाला, बकली, लडापुरा, घेर फरीदपुर उद्दा, तीवड़ी और घेर रामबाग समेत चक्कर रोड के भीतर स्थित आबादी क्षेत्र को शामिल किया गया था, किंतु प्रारंभिक दौर में इन क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास नहीं हो पाया।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


