National
दीपावली पर देहरादून की हवा हुई खराब, घंटाघर का एक्यूआई 272 पहुंचा
जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली पर आतिशबाजी का असर इस बार भी दून की हवा पर दिखाई दिया। देहरादून में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दीपावली
लेखक Suman Semwal86K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली पर आतिशबाजी का असर इस बार भी दून की हवा पर दिखाई दिया। देहरादून में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दीपावली निगरानी के दौरान घंटाघर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 272 दर्ज किया गया।
वहीं नेहरू कॉलोनी में एक्यूआई 237 रहा। दोनों स्थानों पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, ऋषिकेश में पिछले वर्ष के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


