National
शिमला के धामी मेले में 25 मिनट तक बरसे पत्थर, मानव रक्त से भद्रकाली का तिलक कर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के हलोग धामी मेले में लगातार 25 मिनट तक पत्थर बरसे। दीवाली के दूसरे दिन सोमवार को धामी के चौरा नामक स्थान पर घाटी के दोनों ओर से जमोगी और कटेड़ू टोलियों के बीच जमकर पत
लेखक Rohit Nagpal90K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के हलोग धामी मेले में लगातार 25 मिनट तक पत्थर बरसे। दीवाली के दूसरे दिन सोमवार को धामी के चौरा नामक स्थान पर घाटी के दोनों ओर से जमोगी और कटेड़ू टोलियों के बीच जमकर पत्थरों की बरसात हुई। इस बार करीब 25 मिनट तक लगातार दोनों टोलियों की ओर से पत्थर बरसाए गए। साढ़े तीन बजे से लेकर 3.55 तक पत्थर बरसते रहे।
इस खेल में जमोगी टोली के महेश वर्मा के पत्थर लगा। उनके खून से परंपरा के अनुसार खेल का चौरा में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में तिलक कर पत्थर का खेल संपन्न हुआ। पत्थर लगने पर मौजूद सैकड़ों लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर एक साथ थिरकते रहे।

-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)