National
कुरुक्षेत्र में चाचा की अस्थियां विसर्जित करते समय नहर में बहा युवक, तलाश जारी
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर के पास भाखड़ा-नरवाना ब्रांच नहर में चाचा की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा एक युवक पानी के बहाव में बह गया है। हादसा नहर में अस्थियां विसर्जित करते समय पांव फिसलने से हुई। सूचन
लेखक Vinod Kumar124K पढ़े गए
-1794227403168.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर के पास भाखड़ा-नरवाना ब्रांच नहर में चाचा की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा एक युवक पानी के बहाव में बह गया है। हादसा नहर में अस्थियां विसर्जित करते समय पांव फिसलने से हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर नहर में तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवक जिला कैथल के ढांड निवासी देवेंद्र के चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, वह चाचा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए नहर पर पहुंचा था। हादसे के बाद मौके पर उसके स्वजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


