National
सरकारी वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा करना अनिवार्य नहीं: झारखंड हाई कोर्ट
राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने स्पष्ट किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के ऐसे वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा कराना अनिवार्य नहीं है, जिनका इस्तेमाल केवल गैर-व्यावसायिक सर
लेखक Manoj Singh128K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने स्पष्ट किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के ऐसे वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा कराना अनिवार्य नहीं है, जिनका इस्तेमाल केवल गैर-व्यावसायिक सरकारी कार्यों के लिए किया जाता है।
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 146(2) में ऐसे वाहनों को बीमा कराने से छूट दी गई है। इस कानूनी प्रविधान के रहते राज्य सरकार को सभी सरकारी वाहनों का निजी वाहनों की तरह थर्ड पार्टी बीमा कराने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


