National
11 नवंबर से कोडरमा होकर चलेगी धनबाद- रक्सौल स्पेशल ट्रेन, छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और रक्सौल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कोडरमा होकर परिचालित होगी। धनबाद से रक्सौल के लिए ट्र
लेखक Ravindra Kumar119K पढ़े गए

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और रक्सौल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कोडरमा होकर परिचालित होगी। धनबाद से रक्सौल के लिए ट्रेन 11 और 13 नवंबर को चलेगी, जबकि वापसी में 12 और 14 नवंबर को रक्सौल से धनबाद के लिए रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03301 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 11 नवंबर को रात 8:45 बजे धनबाद से खुलेगी। गोमो और कोडरमा होते हुए रात 2:05 बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी होते हुए दोपहर एक बजे रक्सौल पहुंचेगी।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


