National
हरियाणा के झज्जर में खेत में दबा मिला व्यक्ति का शव, कुत्तों के खोदने पर खुला सनसनीखेज राज
संवाद सूत्र, साल्हावास (झज्जर)। क्षेत्र के गांव झांसवा में एक खेत से जमीन में दबी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में आवारा कुत्तों द्वारा लगातार मिट्टी खोदने और भगाने पर भी न हटने से खेत मालिक को संदेह हुआ,
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए
-1794228341845.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, साल्हावास (झज्जर)। क्षेत्र के गांव झांसवा में एक खेत से जमीन में दबी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में आवारा कुत्तों द्वारा लगातार मिट्टी खोदने और भगाने पर भी न हटने से खेत मालिक को संदेह हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब खेत की खुदाई कराई, तो वहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
मृतक की पहचान राजकुमार (पुत्र रामआसरे, निवासी गांव सोन पीपरी, जिला महराजगंज, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक गत 28 अक्टूबर 2026 से लापता था।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


