जागरण संवाददाता, बिजनौर। युवतियों को प्रेम जाल में फांस कर बेचने के आरोपित गिरोह का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपितों को दबोच लिया। आरोपित पहले युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते और फिर बहाने से बुलाते थे। इसके बाद उन्हें बिक्री कर देते थे। गिरोह हाल ही में अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास जाने वाली युवती को नोएडा में बेचने की तैयारियों में लगा था।