National
श्रीनगर में ऑटो चालकों के लिए नया फरमान, काले कवर हटाने होंगे; पुलिस ने बताई इसकी वजह
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। सुरक्षा निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों के लिए सार्वजनिक परिवहन वाहनों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से, श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस ने आटो-रिक्शा चालकों को निर्देश दिया
लेखक Raziya Noor129K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। सुरक्षा निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों के लिए सार्वजनिक परिवहन वाहनों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से, श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस ने आटो-रिक्शा चालकों को निर्देश दिया है कि वे काले या अपारदर्शी (आर-पार न दिखने वाले) कवर हटा दें और उनकी जगह पारदर्शी प्लास्टिक शीट लगा लें। यह नियम सर्दियों के मौसम में भी लागू रहेगा।
श्रीनगर के एसएसपी (ट्रैफिक) ने बताया कि काले या अपारदर्शी कवर के कारण अंदर कुछ भी दिखाई नहीं देता, जिससे अधिकारियों के लिए आटो-रिक्शा के भीतर हो रही गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है। इससे ऐसी छिपी हुई जगहें बन जाती हैं, जिनका गलत इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


